एटा: हिन्दू एकता समूह एवं सवर्ण संगठनों ने जलेसर में निकाली UGC कानून के विरोध में आक्रोश रैली।

*एटा: हिन्दू एकता समूह एवं सवर्ण संगठनों ने जलेसर में निकाली  UGC कानून के विरोध में जन आक्रोश यात्रा।*

 

 

जलेसर/एटा:


आज 30/01/2026 को जिला एटा के नगर जलेसर मे हिन्दू एकता समूह के नेतृत्व मे UGC के विरोध मे जन आक्रोश यात्रा निकाली गयी। 
जिसमे विभिन्न संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे। 
यह यात्रा निधोलि चौराहा से महाराणा प्रताप चौक पर नारेबाज़ी करते हुए पहुँचे। जहा सभी लोगो ने काला कानून वापस लो की नारेबाज़ी की। 
जहां महाराणा चौक पर उप जिलाधिकारी जलेसर भावना विमल को ज्ञापन दिया।।
ज्ञापन उप जिलाधिकारी जलेसर द्वारा माननीय राष्ट्रपति महोदया के लिए भेज गया । 
जिसमे 6 मांग रही। 
1. UGC की इन नीतियों/नियमों की संवैधानिक समीक्षा कराई जाए और समाप्त हो। 
2. सभी वर्गों के छात्रों के लिए समान, पारदर्शी और निष्पक्ष शिकायत-निवारण तंत्र अनिवार्य किया जाए।
3. झूठी/निराधार शिकायतों से छात्रों की रक्षा हेतु स्पष्ट दिशानिर्देश और दंडात्मक प्रावधान तय किए जाएँ।
4. शिक्षा परिसरों में न्यायपूर्ण, संतुलित और भय-मुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाए।
5. गरीबी के आधार पर आरक्षण लागू हो। 
6. जातिगत कानूनो को समाप्त किया जाए। 
हिन्दू एकता समूह एवं हिंदुवादी की मांग है कि सभी जातिवादी कानून खत्म हो। 
इस मौके पर संस्थापक शुभम हिन्दू, प्रान्जुल् शर्मा,अजय ठाकुर,करण जलेसर,अभिषेक जादौन, सचिन सिसोदिया,शिवम शुक्ला,तनु वर्मा, किशन प्रताप, अर्जुन तोमर, नवीन सिसोदिया, रूसी ठाकुर, आदि लोग मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।