रालोसपा छोड़कर, जन-अधिकार पार्टी(लो) में हुए शामिल। पार्टी नें बनाया प्रदेश महासचिव

शाहरुख नवाज बने जन अधिकार पार्टी(लो) के प्रदेश महासचिव

भभुआ/कैमूर:- मोहनिया नगर निवासी शाहरुख नवाज जन अधिकार पार्टी(लो) के सक्रिय कार्यकर्ता थे। जिन्हें जन अधिकार पार्टी में प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रघुपति सिंह के सहमति से पटना में राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव की उपस्थिति में मनोनयन पत्र सौंपा गया। जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भरोसा जताया कि शाहरुख नवाज के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर शाहरुख नवाज ने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ,जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है। उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा तथा समाज में उपेक्षित,शोषित व पीड़ित लोगों की आवाज बनकर पप्पू यादव तथा जन अधिकार पार्टी को मजबूत करने में अपना अहम योगदान दूँगा।

खबरें वीडियो के साथ देखने हेतु यहाँ क्लिक करें
रालोसपा छोड़ने के बाद, जन अधिकार पार्टी में हुए थे शामिल
अवगत करा दूं कि,शाहरुख नवाज पूर्व में उपेन्द्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी में एक सक्रिय व कर्मठ कार्यकर्ता के समान पार्टी में कई पदों पर पदासीन रहे हैं। अब वर्तमान में शाहरुख नवाज ने जन अधिकार पार्टी का दामन थाम लिया है।