बालिका दिवस पर थप्पड़ कांड: जांच कमेटी पहुंची स्कूल

श्रीगंगानगर जिले के उपखण्ड श्रीकरणपुर के PM श्री महात्मा गांधी स्कूल में बालिका दिवस पर थप्पड़ कांड का मामला गरमा गया है। नपा पूर्व उपाध्यक्ष अशोक गरुड़ा की बेटी को थप्पड़ मारने के आरोप में 3 सदस्यीय जांच कमेटी स्कूल पहुंची।

प्रधानाचार्या के अवकाश पर होने की सूचना....

प्रधानाचार्या जसविन्द्र कौर के अवकाश पर होने की सूचना मिली थी, लेकिन CBEO अंजू ने उनके अवकाश को पहले ही रद्द कर दिया था लेकिन फिर भी स्कूल स्टाफ ने आज प्रधानाचार्या जसविन्द्र कौर के अवकाश पर होने की बात कहते हुये बताया कि प्रधानाचार्या अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर होने के चलते स्कूल नहीं आई। सुरक्षा की दृष्टि से CI रजीराम भी पुलिस टीम सहित स्कूल पहुंचे।

अभिभावकों और समाज सेवियों ने लगाए गंभीर आरोप....

राष्ट्रीय जन परिवर्तन मंच के संयोजक बलदेव सैन के नेतृत्व में श्योपत रेवाड़, नरेश मित्तल, राजेन्द्र भादू, रविन्द्र रस्सेवट, अंकुर छाबड़ा, रणवीर सिंह सहित पहुंचे अभिभावकों और समाज सेवियों ने प्रधानाचार्या जसविन्द्र कौर पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने 3 सदस्य जांच कमेटी को लिखित में जबाब दिए।

प्रधानाचार्या को हटाने की मांग....

अभिभावकों और समाज सेवियों ने प्रधानाचार्या जसविन्द्र कौर को हटाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें जल्द ही यहां से नहीं हटाया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

जांच कमेटी ने मीडिया से बनाई दूरी....

3 सदस्य जांच कमेटी ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। अब देखना यह है कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद क्या कार्रवाई की जाती है। यह मामला श्रीकरणपुर के PM श्री महात्मा गांधी स्कूल का है।