घर से भगाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पांच के खिलाफ FIR दर्ज 

श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एडवोकेट विशाल भारती ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी सहित पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला...?

प्राथमिक जानकारी के अनुसार यह घटना 8 जनवरी 2026 की रात की है। पीड़िता के पिता ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी उसके गांव के ही है। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट में बताया कि आरोपी छिन्द्र सिंह उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस अपराध में छिन्द्र सिंह के साथ अन्य चार लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है।

गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज....

श्रीकरणपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ FIR संख्या 0012/2026 दर्ज की है।

इन धाराओं में मामला किया दर्ज....

भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 70(2), 308(2) और 79, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act) की धारा 3, 4(2), 16 और 17 में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

ये हैं नामजद आरोपी....

पुलिस ने इस जघन्य अपराध में मुख्य आरोपी छिन्द्र सिंह सहित जसविंदर सिंह पुत्र गुरजंट सिंह, मलकियत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह व जगदीश सिंह पुत्र आसा सिंह कुल पांच आरोपियों को नामजद किया है।

पुलिस की जांच जारी....

श्रीकरणपुर थाना प्रभारी रजीराम सहारण ने बताया कि पीड़िता को दस्तयाब कर लिया गया है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है।