संडावता में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया -परंपराओं के साथ दिखी आस्था, जलेबी की रही विशेष मांग

संडावता। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति का पर्व गुरुवार को पूरे उत्साह, श्रद्धा और परंपरागत उल्लास के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर सुबह से ही लोगों में विशेष उत्साह देखा गया। घर?घर में स्नान, दान एवं पूजा-अर्चना के साथ पर्व की शुरुआत हुई। श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव की आराधना कर सुख-समृद्धि की कामना की।मकर संक्रांति के अवसर पर पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए लोगों ने मिठाई के रूप में जलेबी की जमकर खरीदारी की। नगर के प्रमुख बाजारों में सुबह से ही हलवाइयों की दुकानों पर भीड़ लगी रही। गर्मागर्म जलेबी की खुशबू से पूरा बाजार महक उठा। कई दुकानों पर जलेबी बनाने के लिए अतिरिक्त कारीगर लगाए गए, ताकि बढ़ती मांग को पूरा किया जा सके।पर्व के चलते बाजारों में रौनक बनी रही। तिल, गुड़, खिचड़ी सामग्री औरw मिठाइयों की दुकानों पर विशेष चहल-पहल देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे के घर जाकर तिल-गुड़ एवं जलेबी का आदान-प्रदान कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खासा उत्साह देखा गया।कुल मिलाकर संडावता में मकर संक्रांति का पर्व धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता के साथ धूमधाम से मनाया गया, जहां जलेबी इस पर्व की मिठास की पहचान बनी