मानक विहीन इंटरलॉकिंग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

ऊंचाहार,रायबरेली।विकास खंड ऊंचाहार के ग्रामसभा सराय परसू में बन रहे इंटर लॉकिंग में मानक के अनुरूप कार्य न होने से संस्था और ठेकेदार के प्रति लोगों की नाराजगी साफ जाहिर हो रही है।ग्रामीणों में सुभाष,रामभवन,नरेंद्र,मिथिलेश,मनीष,रोहित,हिमांशू ,फूलचंद्र,ऋतिक सिंह,शुभम सिंह,अजय सिंह,विपिन यादव, लाखन सिंह,रमेश यादव सहित मौजूद लोगों ने बताया कि एनटीपीसी परियोजना के सीएसआर योजना के तहत ग्रामसभा इंटर लॉकिंग का कार्य चल रहा है।जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार और सुपरवाइजर द्वारा मनमानी तरीके से मानक विहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।कुछ जगहों पर मानक के अनुरूप इंटरलॉकिंग की चौड़ाई नहीं है।गिट्टी की जगह पर मिट्टी शिल्ठी का उपयोग हो रहा है।नालियों में पीले ईंट का प्रयोग किया जा रहा है।ठेकेदार और सुपरवाइजर की तमाम कमियों को लेकर ग्रामीण लामबंद हुए है।ग्रामीणों का मानना है कि इंटर लॉकिंग का कार्य मानक के अनुरूप होना चाहिए।जिससे ग्रामीणों को लाभ मिल सके।