जनता दर्शन में सदर विधायक अदिति सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

रायबरेली।सदर विधायक अदिति सिंह ने लालूपुर चौहान स्थित अपने आवास पर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों से आत्मीय संवाद किया और उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं।बड़ी संख्या में लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर जनता दर्शन में पहुंचे।जनता की अपेक्षाओं एवं विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए विधायक अदिति सिंह ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित,प्रभावी एवं न्यायोचित समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतें और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें।इस अवसर पर सदर विधायक ने कहा कि जनता की सेवा और क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।जनता दर्शन जैसे कार्यक्रमों से आम नागरिकों की समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि तक पहुंचती हैं,जिससे समाधान की प्रक्रिया तेज होती है।
जनता दर्शन में शामिल नागरिकों ने विधायक के इस जनसरोकारपूर्ण प्रयास की सराहना करते हुए उनके प्रति विश्वास और आभार व्यक्त किया।