केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद से मिले किसान नेता देवस्वरूप पटेल जनसमस्याओं को लेकर हुई चर्चा

पीलीभीत बहेड़ी सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री जितिन प्रसाद ने पीलीभीत संसदीय क्षेत्र की बीसलपुर से बरेली बीसलपुर से शाहजहांपुर पीलीभीत से खटीमा नेशनल हाईवे की सड़कों के चौड़ीकरण फोरलेन डिवाइडर बनवाने का कार्य जल्द कराने को केंद्रीय मंत्री नेशनल हाईवे श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर उक्त सड़कों पर हो रहे आवागमन में जनमानस को दिक्कतों का सामना करने की परेशानी को बताते हुए कहा कि उक्त सड़के अंतर्जनपदीय एवं अंतरराज्यीय हाईवे हैं जिनके चौड़ीकरण फोरलेन डिवाइडर होने से आवागमन सुगम एवं सुरक्षित होगा जिससे आम जनमानस के साथ-साथ लंबी दूरी के भारी वाहनों को भी आवागमन में आसानी होगी
किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने कहा की श्री जितिन प्रसाद निरंतर पीलीभीत को विकसित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं और इसके लिए केंद्र एवं राज्य के सभी मंत्रालयों से जहां भी जनमानस के लिए कोई भी लाभ की योजना है विकास के कार्य हैं उन्हें कराने क़ो निरंतर तत्पर रहते हैं
पीलीभीत के निर्माणाधीन चंपावत टनकपुर खटीमा मझोला पीलीभीत बरखेड़ा बीसलपुर खुदागंज कटरा जलालाबाद फर्रुखाबाद होते हुए भिंड तक जाने वाले नेशनल हाईवे के कार्य को भी जल्द पूर्ण कराने को श्री जितिन प्रसाद ने केंद्रीय मंत्री नेशनल हाईवे श्री नितिन गडकरी से वार्ता की इस हाइवे के घुंडीघाट पर देवहा नदी के पुल के जल्द चालू होने से पीलीभीत सहित कई जनपदों को आवागमन का लाभ मिलेगा
किसान नेता देव स्वरुप पटेल ने कहा की बीसलपुर से बरेली सड़क का चौड़ीकरण सबसे ज्यादा आवश्यक था और इसके लिए 24 अगस्त 2025 को जब श्री जितिन प्रसाद बीसलपुर के मंडरा सुमन बारात घर में एक सामाजिक कार्यक्रम में आए थे उसी दिन भड़रिया मोड पर सैकड़ो क्षेत्र वासियों के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद को बीसलपुर बरेली एवं बीसलपुर शाहजहांपुर मार्ग काे जल्द चौड़ीकरण कराने को ज्ञापन दिया गया था आज पीलीभीत संसदीय क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्गों के चौड़ीकरण कराने को श्री जितिन प्रसाद केंद्रीय राज्य मंत्री ने श्री नितिन गडकरी केंद्रीय मंत्री नेशनल हाईवे से जो मुलाकात की है उससे जल्द ही स्वीकृति प्रदान होगी हम सबको यह पूर्ण विश्वास है।