आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब की दुकान सीज, लाखों की शराब जब्त

खबर श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर से है यहां आज जिला आबकारी अधिकारी शिवा चौधरी के निर्देश पर श्रीकरणपुर आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी CI गुरनाम सिंह और PO विनोद साहू की टीम ने श्रीकरणपुर में दुर्गा माता मंदिर के पास स्थित शराब की दुकान को सीज कर दिया है।

लाखों की शराब जब्त....

आबकारी विभाग ने दुकान में रखी लाखों रुपयों की शराब को जब्त कर लिया है। इसमें देशी मदिरा और भारत निर्मित विदेशी शराब व बियर शामिल है। आबकारी CI गुरनाम सिंह ने बताया कि दुकान के अनुज्ञाधारी कुणाल ग्रोवर पर 40 लाख से अधिक की धरोहर राशि बकाया थी जिसके चलते यह कार्रवाई की गई है।

आबकारी विभाग की कार्रवाई....

आबकारी विभाग ने शराब जब्त कर पंचनामा किया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि बकाया राशि की वसूली के लिए सभी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आबकारी अधिकारी के निर्देश....

आबकारी अधिकारी शिवा चौधरी ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार शराब दुकानों की जांच की जा रही है और बकाया राशि की वसूली के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि किसी भी अनुज्ञाधारी को बकाया राशि जमा करने में छूट नहीं दी जाएगी।

कार्रवाई जारी....

आबकारी विभाग की यह कार्रवाई शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है। आबकारी विभाग की टीम ने स्पष्ट किया है कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।