एटा/जलेसर: ब्रज क्षेत्र में संघ शताब्दी वर्ष की तैयारियां तेज, हिन्दू सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार।

*एटा/जलेसर: ब्रज क्षेत्र में संघ शताब्दी वर्ष की तैयारियां तेज, हिन्दू सम्मेलनों की रूपरेखा तैयार।*


*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़✍️*

जलेसर (एटा), 4 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित हो रहे विराट हिन्दू सम्मेलनों की कड़ी में ब्रज प्रान्त में भी व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं। विश्व हिन्दू परिषद ब्रज प्रान्त के प्रान्त सह विशेष सम्पर्क प्रमुख अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि ब्रज क्षेत्र में हिन्दू सम्मेलन 15 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य हिन्दू समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है।
श्री चौहान ने आगे कहा कि इन सम्मेलनों के सफल संचालन के लिए आज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जलेसर में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विस्तृत चर्चा कर आगे की कार्ययोजना निर्धारित की गई ताकि सम्मेलन भव्य एवं प्रभावी बन सकें।बैठक में खंड संघचालक इंद्रपाल सिंह, नगर संघचालक राजीव, खंड कार्यवाह विमल, जिला सह कार्यवाह विनोद, शकरौली नगर कार्यवाह केशपाल सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलनों को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह आयोजन संघ के शताब्दी वर्ष को समाज में पंच परिवर्तन के संदेश के साथ जोड़ते हुए हिन्दू समाज को संगठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।