पंडित जुगल किशोर श्रोत्रिय के नेतृत्व में चला यमुना सफाई अभियान

सुमित गर्ग पत्रकार,

यमुना आरती स्थल पर चला विशेष सफाई अभियान, बड़ी मात्रा में प्लास्टिक व धार्मिक सामग्री मिली

आगरा।

यमुना आरती महंत पंडित जुगल किशोर श्रोत्रिय के नेतृत्व में शुक्रवार को यमुना सफाई अभियान की शुरुआत की गई। 3 जनवरी 2026 की सुबह यमुना नदी के किनारे स्थित यमुना आरती स्थल पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता की।

इस अभियान में आगरा के प्रमुख समाजसेवी राहुल राज के नेतृत्व में मिल्टन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सफाई के दौरान यमुना किनारे से बड़ी मात्रा में पॉलीथिन, प्लास्टिक कचरा, जूते की कतरनें तथा धार्मिक सामग्री, जिनमें हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां भी शामिल थीं, बरामद की गईं। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार का कचरा यमुना को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रहा है, जिससे आगरा शहर के जलस्तर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

अभियान में सहयोगी के रूप में गौरव, वैभव, आयुषी, संभव, देवांश, ऋतिक, कृष, आरव, अर्पित, कृष्णा, शल्य, कृतज्ञ, युवराज, नैतिक, साईराज, आलेख, ध्रुव, अनुराग, पुष्पेंद्र, बृजेश, सरिता, प्रभात, रजनीश, मनीष, गीता मिश्रा, अखिल, लकी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। वहीं आगरा नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा, जेडएसओ आशुतोष वर्मा, सुपरवाइजर आशीष शर्मा एवं अजय भी अभियान के दौरान उपस्थित रहे।

अभियान के आयोजकों ने आगरा के जूता फैक्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों से ?रिवर कनेक्ट अभियान? से जुड़ने की अपील की और प्रशासन से यमुना को सीधे प्रदूषित करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई व जुर्माना लगाए जाने की मांग की। साथ ही आमजन से भी अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़कर यमुना को स्वच्छ रखने में सहयोग करने का आग्रह किया गया।