ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए प्रशासन और पुलिस का संयुक्त निरीक्षण, जल्द होगी व्यापारियों से चर्चा

खबर श्रीगंगानगर के पदमपुर से है यहां शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से आज प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बाजार का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने ट्रैफिक की समस्या को समझने की कोशिश की और व्यापारियों से जल्द ही बैठक आयोजित कर चर्चा करने का निर्णय लिया गया है।

उपखंड अधिकारी के निर्देश पर हुआ निरीक्षण....

उपखंड अधिकारी श्री अजीत गोदारा के निर्देशानुसार थानाधिकारी सुमन जयपाल और अधिशासी अधिकारी देवेन्द्र कोशिश ने बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

व्यापारियों की बैठक जल्द....

जल्द ही व्यापारियों की बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें उन्हें ट्रैफिक की समस्या के बारे में समझाइश दी जाएगी और इसका समाधान निकालने के लिए चर्चा की जाएगी। प्रशासन और पुलिस का उद्देश्य शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना है।

ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद....

व्यापारियों और आमजन से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सहयोग करें। प्रशासन और पुलिस की इस पहल से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।