शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ नए वर्ष की सशक्त शुरुआत

सुमित गर्ग,

खेरागढ़- नव वर्ष के शुभारम्भ के अवसर पर आसिफ सर की कोचिंग में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच एक प्रेरणादायक एवं उत्साहपूर्ण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की। प्रतियोगिता के साथ डांस प्रस्तुतियाँ, आपसी संवाद और खान?पान की व्यवस्था ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। इस अवसर पर आसिफ सर की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। वे न केवल बच्चों को पढ़ाने तक सीमित रहते हैं, बल्कि हर विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान, उसकी कमज़ोरियों को समझना और उसे आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा है। वे शिक्षा को केवल अंकों तक सीमित न रखकर सोच विकसित करने, सकारात्मक दृष्टिकोण बढ़ाने और सही विचारधारा गढ़ने पर जोर देते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ा, हौसलों को नई ताकत मिली और भविष्य को लेकर सकारात्मक सोच विकसित हुई। प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। कुल मिलाकर, यह आयोजन नए वर्ष में विद्यार्थियों के लिए नई ऊर्जा, नई प्रेरणा और उज्ज्वल भविष्य की ठोस तैयारी का प्रतीक बना, जिसमें आसिफ सर का मार्गदर्शन बच्चों के लिए एक मजबूत संबल साबित हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन भारती शिशु मंदिर, खेरागढ़ में हुआ।