01 जनवरी 2026 से अहमदाबाद मंडल पर नया टाइम टेबल लागू

01 जनवरी 2026 से अहमदाबाद मंडल पर नया टाइम टेबल लागू

अहमदाबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों से चलने/गुजरने वाली ट्रेनों के समय में बदलाव

पश्चिम रेलवे के अहमदाबाद मण्डल पर आगामी 01 जनवरी, 2026 से नई समय सारणी लागू की जा रही है। इसमें कुछ ट्रेनों की गति बढ़ाई जा रही है,जिससे यह ट्रेनें अपने वर्तमान निर्धारित समय से पहले गंतव्य पर पहुंचेगी।

इस बार अहमदाबाद मंडल से होकर जाने वाली 85 ट्रेनों की गति बढ़ाई गई है साथ ही 23 ट्रेनों के यात्रा में लगने वाले समय में 05 मिनट से लेकर 40 मिनट तक की कमी की गई है। ट्रेनों की गति बढ़ाए जाने के फलस्वरूप यात्री ट्रेनों के परिचालन समय में कमी आई है। इसका पूरा लाभ यात्रियों को मिलेगा व उन्हें अपने गंतव्य पर पहुंचने में समय की बचत होगी।

अहमदाबाद डिविजन पर इस दौरान विभिन्न स्टेशनों पर 110 ट्रेनों का समय प्रीपोन किया गया है जिसमें ट्रेनें अपने पहले के समय से 5 मिनट से लेकर 40 मिनट तक जल्दी आएंगी। इसी तरह 57 ट्रेनों का समय पोस्टपोन किया गया जिसमें ट्रेनें अपने पहले के समय से 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक देरी से आएंगी।

अहमदाबाद मंडल के अहमदाबाद, साबरमती, महेसाणा, पालनपुर, पाटन, भीलड़ी,उंझा, सिद्धपुर, गांधीनगर, कलोल, वीरमगाम, गांधीधाम, हिम्मतनगर, हलवद, ध्रांगध्रा, सामाख्याली, भुज सहित अन्य स्टेशनों के समय में बदलाव होगा जिसमें ये ट्रेनें अपने वर्तमान निर्धारित समय से पहले या बाद में पहुंचेगी। जिसमें से कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है

प्रारंभिक स्टेशन से समय से पूर्व प्रस्थान करने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 12932 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी डबल डेकर एक्सप्रेस अहमदाबाद से 05.50 बजे के स्थान पर 05.45 बजे प्रस्थान करेगी।

2. ट्रेन संख्या 22962 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस अहमदाबाद से 06.10 बजे के स्थान पर 06.05 बजे प्रस्थान करेगी।

3. ट्रेन संख्या 19316 असारवा-इंदौर वीरभूमि एक्सप्रेस आसारवा से 14.25 बजे के स्थान पर 14.10 बजे प्रस्थान करेगी।

4. ट्रेन संख्या 12982 असारवा-जयपुर एक्सप्रेस आसारवा से 20.00 बजे के स्थान पर 19.55 बजे प्रस्थान करेगी।

5. ट्रेन संख्या 69249 साबरमती-कटोसन रोड मेमू साबरमती से 06.45 बजे के स्थान पर 06.30 बजे प्रस्थान करेगी।

6. ट्रेन संख्या 79435 साबरमती-पाटन डेमू साबरमती से 09.05 बजे के स्थान पर 09.00 बजे प्रस्थान करेगी।

7. ट्रेन संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस साबरमती से 22.15 बजे के स्थान पर 22.05 बजे प्रस्थान करेगी।

8. ट्रेन संख्या 15270 साबरमती-मुजफ्फरपुर जनसाधारण एक्सप्रेस साबरमती से 18.10 बजे के स्थान पर 17.55 बजे प्रस्थान करेगी।

9. ट्रेन संख्या 79433 साबरमती-पाटन डेमू साबरमती से 18.20 बजे के स्थान पर 18.05 बजे प्रस्थान करेगी।

10. ट्रेन संख्या 69207 गांधीनगर कैपिटल-वारेठा मेमू गांधीनगर कैपिटल से 18.00 बजे के स्थान पर 17.50 बजे प्रस्थान करेगी।

11. ट्रेन संख्या 19119 गांधीनगर कैपिटल-वेरावल एक्सप्रेस गांधीनगर कैपिटल से 10.25 बजे के स्थान पर 10.20 बजे प्रस्थान करेगी।

12. ट्रेन संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस गांधीनगर कैपिटल से 10.05 बजे के स्थान पर 10.00 बजे प्रस्थान करेगी।

13. ट्रेन संख्या 22484 गांधीधाम-भगत की कोठी एक्सप्रेस गांधीधाम से 21.40 बजे के स्थान 21.30 बजे प्रस्थान करेगी।

14. ट्रेन संख्या 14894 पालनपुर-जोधपुर एक्सप्रेस पालनपुर से 04.35 बजे के स्थान पर 04.30 बजे प्रस्थान करेगी।

15. ट्रेन संख्या 82902 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल तेजस एक्सप्रेस अहमदाबाद से 06.40 बजे के स्थान पर 06.35 बजे प्रस्थान करेगी।

प्रारंभिक स्टेशन से देरी से प्रस्थान करने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 12957 साबरमती-नई दिल्ली स्वर्णजयंती राजधानी एक्सप्रेस साबरमती से 19.10 बजे के स्थान पर 19.20 बजे प्रस्थान करेगी।

2. ट्रेन संख्या 19415 साबरमती-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा एक्सप्रेस साबरमती से 20.55 बजे के स्थान पर 21.35 बजे प्रस्थान करेगी।

3. ट्रेन संख्या 74842 भीलड़ी- जोधपुर डेमू भीलड़ी से 14.45 बजे के स्थान पर 15.10 बजे प्रस्थान करेगी।

टर्मिनल स्टेशन पर समय से पूर्व आगमन करने वाली कुछ ट्रेनें

1. ट्रेन संख्या 12901 दादर-अहमदाबाद गुजरात मेल एक्सप्रेस अहमदाबाद स्टेशन पर 05.50 बजे के स्थान पर 05.40 बजे आगमन करेगी।

2. ट्रेन संख्या 19315 इंदौर-असारवा वीरभूमि एक्सप्रेस असारवा पर 10.50 बजे के स्थान पर 10.15 बजे आगमन करेगी।

3. ट्रेन संख्या 69249 साबरमती-कटोसन रोड मेमू कटोसन रोड पर 08.05 बजे के स्थान पर 07.45 बजे आगमन करेगी।

4. ट्रेन संख्या 69207 गांधीनगर कैपिटल-वारेठा मेमू गांधीनगर कैपिटल स्टेशन पर 20.50 बजे के स्थान पर 20.30 बजे आगमन करेगी।

टर्मिनल स्टेशन पर समय के बाद आगमन करने वाली कुछ ट्रेन

1. ट्रेन संख्या 15269 मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस साबरमती स्टेशन पर 06.45 बजे के स्थान पर 07.25 बजे आगमन करेगी।

2. ट्रेन संख्या 20969 वलसाड-वडनगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस वडनगर स्टेशन पर 13.00 बजे के स्थान पर 13.10 बजे आगमन करेगी।