मनरेगा का नाम हुआ विकसित भारत रोजगार गारंटी आजिविका मिशन।

मनरेगा का नाम विकसित भारत जी राम जी होने पर गांवों में लगाई चौपाल।

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव रमावीर गंगवार द्वारा शासन के निर्देशानुसार जन जागरुकता अभियान चलाते हुए मनरेगा का नाम वदले जाने संबंधी जानकारी दी साथ ही योजना की विस्तृत जानकारी भी लोगों को दी गई।भारत सरकार द्वारा मनरेगा योजना का नाम बदलकर विकसित भारत रोजगार गारंटी आजिविका मिशन कर दिया गया है जिसको लेकर शासन द्वारा जन-जागरूकता अभियान हेतू समस्त जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित कर ग्राम चौपाल लगवाने के निर्देश दिए गए थे।इसी क्रम में सचिव रमावीर गंगवार ने अपनी ग्राम पंचायत दियोराजपुर, रामनगर जगतपुर,बढ़ेपुरा कुसमा आदि में लोगों को जागरूक किया और नई रोजगार गारंटी योजना के वारे में अवगत कराया।