एटा/अवागढ़: इसौली चौराहे के पास अज्ञात वाहन से निराश्रित गौवंश घायल, राजकीय पशु चिकित्सक ने किया उपचार।

*एटा/अवागढ़: इसौली चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गौवंश घायल, मौके पर पहुँच राजकीय पशु चिकित्सक ने किया उपचार।*

*संवाददाता: रमेश जादौन, सिटी अपडेट न्यूज़।*

इसौली/एटा:

जनपद एटा के विकास खण्ड अवागढ अन्तर्गत एटा टूंडला मार्ग स्थित इसौली चौराहे के पास एचपी पेट्रोल पंप के नजदीक आज सुबह लगभग 10 बजे एक निराश्रित गौ वंश को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण गौ वंश ग़ंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी अवागढ़ डॉ आकाश कुमार त्यागी को सड़क दुर्घटना में एक गौवंश के घायल होने की फोन पर सूचना दी। वेटरिनरी ऑफीसर अवागढ़ डॉ आकाश कुमार त्यागी ने गौ वंश की दुर्घटना को गंभीरता से लेते हुए राजकीय पशु चिकित्सक चुरथरा डॉ रवि शेखर सिंह को तत्काल मौके पर उपचार के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने घायल गांव वंश को सड़क के किनारे सुरक्षित कर दिया। राजकीय पशु चिकित्सक डॉक्टर रवि शेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल गौवंश का बड़ी गंभीरता के साथ उपचार किया है। स्थानीय लोगों ने घायल गौवंश के उपचार के दौरान डॉ रवि शेखर सिंह का काफी सहयोग भी किया। घायल गौवंश सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण दर्द से बुरी तरह से तड़प रहा था लेकिन उपचार के आधे घंटे बाद घायल गौवंश को काफी राहत मिली है। जैसा कि हमारे प्रदेश के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज निराश्रित गौवंश को लेकर काफी संवेदनशील और सजग हैं। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निराश्रित गौ वंश की देखरेख करने के सख्त निर्देश दिए हैं। वहीं आज वेटरिनरी ऑफीसर अवागढ़ डॉ आकाश कुमार त्यागी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर घायल गौवंश के उपचार हेतु डॉक्टर रवि शेखर सिंह को भेजकर निराश्रित गौवंश के प्रति संवेदन शीलता का उदाहरण पेश किया है और मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज के आदेशों का बड़ी तत्परता से अनुपालन किया है। अगर प्रदेश में सभी जिलों में इसी तरह से सभी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, राजकीय पशु चिकित्सा अधिकारी, राजकीय पशु चिकित्सक निराश्रित गौवंश को लेकर गंभीर और सजग हो जाएं तो प्रदेश में किसी भी निराश्रित गौवंश को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो सकती है।

मौके पर राहुल प्रताप सिंह, सौरभ गुप्ता, प्रमोद कुमार, हाकिम सिंह, जीतेंद्र कुमार,क़ादिर खान, राम प्रताप सिंह वकील साहब, लोकन सिंह के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।


रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर एटा।