रोटरी क्लब ऑफ पंचकुला मिडटाउन एवं परिक्रमा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क मेमोग्राफी जांच शिविर का सफल आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ पंचकुला मिडटाउन एवं परिक्रमा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा निःशुल्क मेमोग्राफी जांच शिविर का सफल आयोजन

रोटरी क्लब ऑफ पंचकुला मिडटाउन एवं परिक्रमा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (PRWA) द्वारा सोहाना हॉस्पिटल के सहयोग से 13 दिसंबर को सनसिटी परिक्रमा, सेक्टर-20, पंचकुला में निःशुल्क मेमोग्राफी जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत प्रातः 10 बजे हुई।

इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 40 महिलाओं ने मेमोग्राफी जांच करवाई। शिविर का उद्देश्य महिलाओं में स्तन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समय पर जांच के महत्व को समझाना रहा।

इस परियोजना के संयुक्त प्रोजेक्ट चेयरपर्सन्स (रोटरी क्लब एवं PRWA) के रूप में डॉ. मिशा गोयल, नेहा महाजन, रोटेरियन उदित मित्तल, रोटेरियन पंकज कपूर, रोटेरियन सुनील दीवान एवं रोटेरियन कपिल बंसल ने शिविर के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में PRWA के अध्यक्ष रोटेरियन अतुल गर्ग, रोटरी क्लब ऑफ पंचकुला मिडटाउन के अध्यक्ष रोटेरियन विजय कौशिक तथा सचिव रोटेरियन राकेश बंसल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शिविर में अन्य रोटेरियन सदस्यों में रोटेरियन जमाल राशिद, शगुफ्ता जमाल, सुनंदा बंसल, पूनम कौशिक, पूनम दीवान एवं चीना कपूर भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर PRWA अध्यक्ष रोटेरियन अतुल गर्ग, रोटरी अध्यक्ष रोटेरियन विजय कौशिक, सचिव रोटेरियन राकेश बंसल एवं रोटेरियन पंकज कपूर ने शिविर के कुशल एवं सफल संचालन हेतु नेहा महाजन, डॉ. मिशा गोयल एवं रोटेरियन उदित मित्तल का विशेष रूप से धन्यवाद किया तथा सभी सहयोगी सदस्यों की सराहना की।