Kanpur-साढ़ थाना क्षेत्र के करचुलीपुर गांव मे युवती ने फांसी लगा कर की आत्म हत्या......

साढ़- महिला ने घर के अंदर फांंसी लगा कर की आत्म हत्या

:-पति खेतों की ओर गया था, मायके पक्ष ने लगाया छोटे भाई पर आरोप......

भीतरगांव। जनपद कानपुर नगर के साढ़ थाना क्षेत्र के दो नम्बर हल्के के गांव करचुलीपुर गांव मे बुधवार शुबह लगभग सात बजे जब पति खेतों की ओर गया था तभी पत्नी ने घर के अंदर कमरे मे फांसी लगा कर जान दे दी पति के खेतों से वापस आने पर लोगों को युवती के फांसी लगा कर जान देने की बात की जानकारी हुई जिसके बाद आनन फानन मे पुलिस को सूचना की गयी जि के बाद पहुंची साढ़ पुलिस के एसआई संजय सिंह व अन्य पुलिस ने शव का पंच नामा भर के पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार साढ़ थाना क्षेत्र के करचुलीपुर गांव निवासी महेन्द्र दिवाकर उर्फ गुड्डु की शादी लगभग छै वर्ष पहले शालु 28 वर्ष के साथ हुई थी शादी के बाद से दोनो एक साथ खुशी खुशी रह रहे थे इस बीच दोनो के एक लड़का व एक लड़की भी हुई थी इधर महेन्द्र के छोटे भाई अरुण दिवाकर उर्फ छोटू की भी शादी हो गयी जिससे दोनो के बीच पटरी न खाने लगी जिसके चलते गांव के कुछ सम्भ्रांत लोगों ने दोनो के मध्य बटवारा कराते हुए दोनो को अलग अलग कर दिया जिसके बाद भी महिलांओं के मध्य अक्सर विवाद होता रहता था जिसकी सिकायत कुछ दिन पूर्व पुलिस मे भी आई थी जिसमे म्रतका के परिजन भाई आदि हमेसा आकर छोटे भाई व म्रतका के देवरानी पर दबाव बनाते रहते थे पिछले लगभग तीन दिन पूर्व भी भाई लोग आए थे और पुलिस मे बैठ कर समझौता हुआ था आज बुधवार शुबह जब बच्चे स्कूल चले गए थे और पति खेतों मे काम करने गए थे तभी मौका पाकर युवती ने घर के अंदर कमरे मे अंदर से दरवाजा बंद करके फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली पति के खेतों से लौटने पर महिला के आत्म हत्या की बात पता चली जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम हेतु भेजते हुए जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है।।