लावारिस पर्स आरपीएफ को सौंप टीसी ने दिखाई ईमानदारी

लावारिस पर्स आरपीएफ को सौंप टीसी ने दिखाई ईमानदारी

जोधपुर। ट्रेन के स्लीपर डिब्बे में मिले लावारिस पर्स को आरपीएफ के सुपुर्द कर टीटीई ने ईमानदारी का परिचय दिया है।

जोधपुर मंडल के सीनियर सीसीटीसी राकेश सोनी को ट्रेन संख्या 12467,जैसलमेर-जयपुर लीलण एक्सप्रेस में एस-3 कोच में 72 नंबर सीट पर लावारिस पर्स मिला जिसमें 1780 रुपए नकद ,आधार कार्ड,पैन कार्ड,एटीम कार्ड व ब्लैंक चेक था जिसकी सूचना जोधपुर वाणिज्य नियंत्रण कार्यालय को दी गई तथा पर्स फुलेरा आरपीएफ के सुपुर्द कर ईमानदारी का परिचय दिया।