ओवरस्पीड थार व सिलेंडर से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली में भीषण टक्कर, बड़ा हादसा टला

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में बीती देर रात एक बड़ा हादसा टल गया जब गैस सिलेंडर से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में थार गाड़ी जा भिड़ी। यह हादसा पदमपुर रोड पर इंडेन गैस गोदाम के पास हुआ। थार गाड़ी में सवार 4-5 युवक शराब के नशे में थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। ओवरस्पीड के कारण थार चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के टायर निकल गए और थार का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद थार 132KV GSS की वॉल बाउंड्री तोड़कर अंदर घुस गई थार में सवार एक युवक के मामूली चोट आई। लेकिन गनीमत रही कि गैस सिलेंडर नहीं फटे, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

हादसे के मुख्य बिंदु:-

हादसे का कारण:- ओवरस्पीड और शराब के नशे में गाड़ी चलाना

हादसे का स्थान:- पदमपुर रोड पर इंडेन गैस गोदाम के पास

नुकसान: थार गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, ट्रैक्टर के टायर निकलना

बड़ा हादसा टलने का कारण: गैस सिलेंडर नहीं फटना