अफीम तस्करी के दो आरोपियों को अदालत ने किया बरी

खबर श्रीगंगानगर से है यहां श्रीकरणपुर के एडीजे न्यायालय ने अफीम तस्करी के दो आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है मामले के अनुसार घमुडवाली थाना पुलिस द्वारा वर्ष 2015 में दो व्यक्तियों को अफीम सहित गिरफ्तार किया गया था जिसमें अफीम सहित गिरफ्तार किए गए बलवीर सिंह से 400 ग्राम व बिन्दर सिंह से 300 ग्राम अफीम बरामद हुई थी अफीम तस्करी के आरोपी में पकड़े गये दोनों आरोपी गांव पनिहारी जिला सिरसा हरियाणा के निवासी हैं।इस पूरे मामले को पुलिस ने मुकदमा नंबर 134/2015 पुलिस थाना घमूंडवाली में दर्ज कर न्यायालय में चालान पेश किया था ट्रायल के दौरान आज 15 नवंबर को ए डी जे श्याम कुमार व्यास द्वारा दोनों अफीम तस्करी के आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। आरोपियों की तरफ से एडवोकेट रामदास सोलंकी द्वारा प्रभावी पैरवी की गई।