पूर्व मंत्री स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर की पुण्यतिथि कल, आयोजित होंगें कई कार्यक्रम

खबर श्रीगंगानगर से है यहां पूर्व मंत्री स्वर्गीय गुरमीत सिंह कुन्नर की पुण्यतिथि पर कल 15 नवंबर को पदमपुर व श्रीकरणपुर में कई सामाजिक एंव विकास कार्यों को लेकर लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर उनके स्मारक स्थल ग्राम 25 बी.बी. पदमपुर में प्रातः 9:30 बजे कीर्तन, अरदास और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन होगा। इसके बाद 11:30 बजे हर प्रभ आसरा सेवा समिति परिसर गांव 41 आरबी में रक्तदान शिविर एवम् हर प्रभ आसरा में विधायक कोष से 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित महिला हॉल का लोकार्पण कार्यक्रम होगा। उसके बाद दोपहर 2 बजे श्रीकरणपुर की स्वर्ग आश्रम गौशाला में विधायक कोष से निर्मित 10 लाख रुपये की लागत से बने टिन शेड का लोकार्पण सांसद कुलदीप इंदौरा और विधायक रूपिंदर सिंह कुनर द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला प्रमुख दुलाराम इन्दलिया, उप जिला प्रमुख सुदेश मौर, श्रीकरणपुर नगरपालिका अध्यक्ष रमेश बंसल, पंचायत समिति प्रधान गोमती देवी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व कई जनप्रतिनिधि एंव पूर्व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम स्वर्गीय गुरमीत सिंह कुन्नर की स्मृति में आयोजित किए जा रहे है जिनको उनकी जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है।