जगनेर में भाजपा की ऐतिहासिक विजय पर खुशी की लहर, मेन बाजार में मिष्ठान वितरण

सुमित गर्ग,

खेरागढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड और ऐतिहासिक जीत के जश्न में जगनेर के मंडल मंत्री मनोज कुमार अग्रवाल ने मेन बाजार में मिष्ठान वितरण कर विजय उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय व्यापारियों ने भाग लिया और जीत पर उल्लास व्यक्त किया।

मिष्ठान वितरण के दौरान मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मजबूत नीतियों और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की और ?विजय ही संकल्प? का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पवन कुमार, सुरेश चंद्र बंसल, अंकित मोदी, दीपक मोदी, ब्रजमोहन, महेंद्र माहौर, दिनेश, हेमंत, आदित्य और अमन गर्ग मौजूद रहे।