बहुविकल्पीय परीक्षा प्रणाली के विरोध में उतरा अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ

दिनांक 11 नवम्बर को अवध विश्वविद्यालय परिसर पहुंचे अनुदानित महाविद्यालयों के स्ववित्तपोषित शिक्षक :-डॉ जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी

डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या

अयोध्या : डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आगामी सम सेमेस्टर की परीक्षा में बहुविकल्पीय परीक्षा प्रणाली अपनाये जाने का अवध विश्वविद्यालय अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ने पुरजोर विरोध करने का निर्णय किया है। शिक्षक संघ ने दिनांक 03.11.2025 को विश्वविद्यालय परिसर स्थित शिक्षक संघ भवन पर आयोजित संयुक्त शिक्षक संघर्ष मोर्चा के संरक्षक व आक्टा अध्यक्ष डॉ जनमेजय तिवारी व महामंत्री प्रो अमूल्य कुमार सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई कार्यकारिणी के बैठक में लिए गए संकल्प के साथ दिनांक 11.11.2025 को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने का एलान किया है।

जिसके सन्दर्भ में डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय परिक्षेत्र के समस्त अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ ईकाईयों से अध्यक्ष डॉ जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी व महामंत्री डॉ यस यस तिवारी ने अपील किया है कि सभी स्ववित्तपोषित शिक्षक अपने अपने महाविद्यालय से दिनांक 11 नवम्बर 2025 को सामूहिक अवकाश के साथ प्रातः 10.00 बजे अधिक से अधिक संख्या में अवध विश्वविद्यालय परिसर में अनिवार्य रूप पहुंचे। शिक्षक एकता और संख्या बल ही शिक्षक संघ की शक्ति व संबल है।