पिंकू भारती बने राष्ट्रवादी पार्टी के जिला सचिव, लोगों ने व्यक्त किया हर्ष

पीलीभीत। जनपद पीलीभीत के निवासी युवक पिंकू भारती ने न केवल पत्रकारिता में कदम बढ़ाया बल्कि राजनीति में भी कदम रख दिया है। मात्र 18 साल की उम्र में पत्रकारिता जगत में एक नया नाम बनाने वाले पिंकू भारती को अब राष्ट्रवादी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

देश की प्रसिद्ध पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी ने जनपद पीलीभीत का राष्ट्रवादी पार्टी (युवा मोर्चा) का जिला सचिव पिंकू भारती को नियुक्त किया है। इससे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। राष्ट्रवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश सिंह (एडवोकेट हाईकोर्ट) ने पिंकू भारती के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें इस पद पर मनोनीत किया है।

पिंकू भारती ने शपथ लेते हुए कहा कि वे देश के संविधान के प्रति और देश के लोगों के प्रति सदा प्रेम और आस्था के प्रति हमेशा कार्यरत रहेंगे। उन्होंने पार्टी को मजबूत करने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लिया है।