एटा/सकरौली: मुड़समां में मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सड़क किनारे मिली लाश।

*मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सड़क किनारे मिली लाश।*

*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*


सकरौली/एटा:

जनपद एटा में थाना क्षेत्र सकरौली अंतर्गत इसौली जलेसर मार्ग स्थित गांव मुड़समां में गत मंगलवार देर रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त 52 वर्षीय व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने रौंद डाला जिससे मौके पर ही मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की मौत हो गई। जब सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे मृत पड़े व्यक्ति का शव देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सकरौली सीमा त्रिपाठी मय पुलिस फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गईं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राम सिंह लोधी पुत्र भूप सिंह लोधी गांव दौलतपुर गिलोला थाना जलेसर जनपद एटा के रूप में पहचान हुई है। मुड़समां में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिलते ही गांव दौलतपुर गिलोला के ग्रामीण और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों ने मृतक की पहचान कर ली। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक के पुत्र प्रमोद कुमार लोधी ने बताया है कि हमारे पिताजी मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। कल शाम को हमारे पिताजी घर से निकले थे जो देर रात तक घर नहीं लौटे। रातभर खोजबीन करने के बाद सुबह से उनकी तलाश में जुटे हुए थे लेकिन उनकी कोई जानकारी नहीं मिली थी। अभी हमें �जानकारी मिली कि मुड़समां गांव में सड़क के किनारे पर एक व्यक्ति का शव मिला है तो हम लोग मुड़समां �पहुंचे हैं और शव को देखकर हमने पहचान लिया है कि यह हमारे पिताजी हैं। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु शव को जिला अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।