पिता ने नाबालिग 12 वर्षीय बेटी से किया दुष्कर्म, रिश्तेदारों ने गोद ले रखा था, वारदात के बाद आरोपी फरार

श्रीगंगानगर जिले के अनूपगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बायोलॉजिकल पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को मां ने जन्म से ही गोद ले रखा था, लेकिन आरोपी ने 31 अक्टूबर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी रिपोर्ट में मां ने बताया-उसने अपने जेठ के बेटे की बेटी को जन्म से ही गोद ले रखा है। मां की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता अपने बायोलॉजिकल पिता के घर के पास से गुजर रही थी जब आरोपी ने सरसों का कट्टा रखवाने के बहाने उसे अंदर बुला लिया और दुष्कर्म किया। वारदात के बाद उसने मासूम को जान से मारने की धमकी दी जिससे डरकर बच्ची चुप रही। भाभी को पूरी घटना बता द, जिसके बाद मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

एसएचओ ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। और आरोपी को तलाशने के लिए टीम लगाई गई हैं लेकिन वह घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस ने सख्ती से जांच शुरू कर दी है