बरखेड़ा एसबीआई शाखा प्रबंधक ने पेंशनर्स को सम्मानित किया

एसबीआई शाखा प्रबंधक ने पेंशनर्स को सम्मानित किया।

पीलीभीत। एसबीआई बैंक में शनिवार को शाखा प्रबंधक विजय पाल के द्वारा सरकारी सेवा कर चुके रिटायर पेंशनर्स को शाल उड़ाकर सम्मानित किया। जिसमें राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की सेवा करने वाले नगर बरखेड़ा के लोग सम्मानित किए गए।शाखा प्रबंधक द्वारा पूर्व अध्यापक ओमकार,मो अहमद पूर्व सैनिक, वशीर अहमद पूर्व लेखपाल, सुरेश चंद्र शर्मा अध्यापक आदि लोगों को सम्मानित किया इस अवसर पर शाखा प्रबंधक सहित कैशियर महेश्वर दत्त एवं कैशियर मनीष गंगवार सहित बैक कर्मचारी राजेश और चंद्रपाल मौजूद रहे।