नाधा और शादीपुर सहकारी समिति पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के जिला अध्यक्ष ने कालाबाजारी के लगाए गंभीर आरोप -

नाधा और शादीपुर सहकारी समिति पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार दमन परिषद के जिला अध्यक्ष ने कालाबाजारी के लगाए गंभीर आरोप -


नाधा और शादीपुर साधन सहकारी समिति पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है,, परिषद के जिला अध्यक्ष बदायूं पुष्पेन्द्र यादव और कई कार्यकर्ताओं ने नाधा और शादीपुर सहकारी पर कालाबाजारी का आरोप लगाया,, तथा जांच कर कार्रवाई करने की मांग की ।। साथ ही जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा,,
परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि समिति के सचिव व उनके सहयोगी रात में अपने नजदीकी लोगों को डीएपी वितरण करते हैं,, दिन में किसान खाद लेने आएं तो उन्हें गुमराह कर दिया जाता है
ज्ञापन देते समय जिला अध्यक्ष पुष्पेन्द्र यादव, तहसील अध्यक्ष मनोज यादव, विजनेश, उमेश,सोनू यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे.