सरदार पटेल के जन्म दिवस पर रन फार यूनिटी में केंद्रीय मंत्री के साथ पालिका अध्यक्ष ने की शिरकत।

पीलीभीत।आधुनिक भारत के महान शिल्पी एवं राष्ट्र एकीकरण के नायक भारत रत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती ?राष्ट्रीय एकता दिवस? के अवसर पर गाँधी स्टेडियम पीलीभीत में आयोजित यूनिटी मार्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री व पीलीभीत सांसद श्री जितिन प्रसाद जी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष डा आस्था अग्रवाल द्वारा रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ कर कार्यक्रम में सहभागिता की गई साथ ही एकता और विश्वास वनाए रखने की अपील की।इस अवसर पर सभी के साथ 'आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण में योगदान देने की शपथ भी ली।