मुरादाबाद टोरेंट गैस डिपो का मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने किया निरीक्षणः यंत्रों की जांच कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश,स्टाफ रहा मौजूद

मुरादाबाद जनपद के दिल्ली रोड स्थित टोरेंट गैस डिपो का मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ आर के पाण्डेय ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में स्थापित अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और उनकी कार्यप्रणाली की गहनता से जांच की गई।

अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अग्निशमन यंत्रों की कमी के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने जोर दिया कि कई स्थानों पर इन यंत्रों की अनुपलब्धता या खराबी के कारण गंभीर घटनाएं घटित हुई हैं।

निरीक्षण के दौरान टोरेंट गैस डिपो में सभी अग्निशमन यंत्र पूरी तरह से उपलब्ध और सही स्थिति में पाए गए। किसी भी प्रकार की कोई कमी या खामी नहीं मिली।