अम्बाला मण्डल में मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह - 2025

प्रधान कार्यालय के निर्देशानुसार अम्बाला मण्डल में दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक"सतर्कता जागरूकता सप्ताह" - 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ आज दिनांक 27.10.2025 को मण्डल कार्यालय परिसर, अम्बाला छावनी में मण्डल रेल प्रबंधक,विनोद भाटिया द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा ग्रहण करवा कर किया गया। इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबंधक,देवी सिंह मीणा तथा समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।अम्बाला मण्डल पर "सतर्कता जागरूकता सप्ताह" - 2025 में दिनांक 27.10.2025 से 02.11.2025 तक प्रतिदिन भिन्न-भिन्न गतिविधियों जैसे नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, वाक प्रतियोगिता तथा निबंध लेखन का आयोजन किया जाना है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों एवं नागरिकों में सतर्कता तथा ईमानदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।