भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन का अवागढ़ में धूमधाम से मनाया गया दूसरा स्थापना दिवस।

*भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन का�अवागढ़ में धूमधाम से मनाया गया दूसरा स्थापना दिवस।*

अवागढ़/एटा:

भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन का दूसरा स्थापना दिवस कार्यक्रम 13 अक्टूबर 2025 को थाना कोतवाली अवागढ़ के सामने स्थित संगठन कार्यालय पर आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी नौशाद अली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नौशाद अली और संगठन के प्रबंधक व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान ने केक काटकर स्थापना दिवस समारोह की शुरुआत की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर और प्रस्तुति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समाजसेवी नौशाद अली ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय न्याय चक्र फाउंडेशन निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहता है। यह कार्यक्रम एटा, हाथरस, लखीमपुर खीरी, मथुरा, अलीगढ़, प्रतापगढ़ सहित अन्य जिलों में किया गया। संगठन का मुख्य उद्देश्य गरीब, शोषित और असहाय लोगों को न्याय दिलाना है।इस कार्यक्रम में प्रबंधक एवं राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी समीम खान, मंडल उपाध्यक्ष नरेश चंद्र मिश्रा, जिला अध्यक्ष हृदेश बघेल, जिला महामंत्री गुलहाफिज, शिव मोहन, प्रशांत कुमार, आदित्य कुमार, सत्य प्रकाश, अली खान, सोहेल खान, जमील खान, आंचल जैन और डीके गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।