अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 कोरबा की बैठक संपन्न*

कोरबा, 12 अक्टूबर 2025 - अखिल भारतीय कायस्थ महासभा 7235 जिला कोरबा की एक महत्वपूर्ण बैठक पाली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांत अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने की।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश सक्सेना, जिला अध्यक्ष मिथिलेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष राजेश सक्सेना, जिला सहसचिव विशाल सक्सेना, प्रदेश अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ मुकेश श्रीवास्तव, ओम प्रसाद श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, मनोज वर्मा, कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ लक्ष्मी श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा अधिवक्ता, संजय वर्मा आदि कायस्थ समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन के विस्तार एवं सामाजिक उत्थान के लिए योजना संबंधी चर्चा की गई। प्रांत अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन का उद्देश्य कायस्थ समाज को एकजुट करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर समाज के उत्थान के लिए काम करना होगा।

बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और मिलकर काम करने का संकल्प लिया।