भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के अपमान के विरोध में धरना प्रदर्शन    

आलापुर (अंबेडकर नगर) | भाजपा जिलाध्यक्ष पर अपमानित करने का आरोप लगाते हुए धरने पर बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति ने उपजिलाधिकारी आलापुर एवं तहसीलदार के समझने पर धरना प्रदर्शन समाप्त किया। मालूम हो विगत दिवस नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति को सदन से बाहर निकल जाने को कहा और स्वयं नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर कर कर्मचारियों का उपस्थित लेने लगे।भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी द्वारा सदन से निकालने और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ कर कर्मचारियों पर रोब जताने का अपना और सदन का अपमान बताते हुए विनोद कुमार प्रजापति ने सभासदों एवं नगर पंचायत वासियों के साथ बाबू वसुधा सिंह की मूर्ति के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर के सदन से एक फोटो वायरल हो रहा है जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी नगर पंचायत अध्यक्ष के कुर्सी पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं उनके दाएं और बाएं क्रमशः उप जिला अधिकारी आलापुर और विनोद कुमार प्रजापति बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बात को लेकर नगर पंचायत राजेसुल्तान पुर में हड़कंप मचा दिया और आज सुबह सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं नगरवासी विनोद प्रजापति के साथ धरने पर बैठ गए। सुबह से हो रही बरसात में भीग कर भी धरना दोपहर बाद तक चलता रहा है और बरसात में भीग कर महिला पुरुष धरना स्थल पर डटे रहे। दोपहर बाद धरना स्थल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी सुभाष सिंह, तहसीलदार पदमेष श्रीवास्तव ने नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार प्रजापति एवं नगर पंचायत वासियों को समझा बुझाकर धरना प्रदर्शन खत्म कराया और उनकी मांगों को जिलाधिकारी से वार्ता कर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।