"स्वच्छता ही सेवा-2025" अभियान के पर..."> "स्वच्छता ही सेवा-2025" अभियान के पर..."> "स्वच्छता ही सेवा-2025" अभियान के पर...">

"स्वच्छता ही सेवा-2025" अभियान का पराकाष्ठा दिवस फिरोजपुर मंडल में आयोजित।

"स्वच्छता ही सेवा-2025" अभियान का पराकाष्ठा दिवस फिरोजपुर मंडल में आयोजित।

"स्वच्छता ही सेवा-2025" अभियान के पराकाष्ठा दिवस पर आज फिरोजपुर मंडल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा अभियान की अवधि के दौरान मंडल स्तर पर संपन्न कार्यों एवं उपलब्धियों का जायजा लिया। इस अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं तथा सफाई मित्रों को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय की विद्युत (समान्य) शाखा को स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हेतु सम्मानित किया गया।

महात्मा गांधी जी जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत मंडल कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक श्रमदान किया गया। मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, कार्यालयों एवम् उसके आसपास के परिसर में स्वच्छता संबंधी गतिविधियाँ संपन्न की गईं। रेलवे स्टेशनों पर बैनर एवम् पम्फलेट के माध्यम से यात्रियों को जागरूक किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक ने अपने संबोधन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दैनिक कार्यों में स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु प्रेरित किया तथा जनमानस को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों के अनुरूप "स्वच्छ भारत" के संकल्प को साकार करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।