रोटरैक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल का इंस्टॉलेशन समारोह 2025–26 दिनांक 30 सितम्बर 2025 को पॉलीटेक्निक कॉलेज, सेक्टर 26, पंचकूला में आयोजित किया गया। 

रोटरैक्ट क्लब पंचकूला ब्यूटीफुल का इंस्टॉलेशन समारोह 2025?26 दिनांक 30 सितम्बर 2025 को पॉलीटेक्निक कॉलेज, सेक्टर 26, पंचकूला में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे रोटेरियन पंकज कपूर (अध्यक्ष, पेरेंट रोटरी 2023?24)। इस अवसर पर जिला स्तर के गणमान्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे जिनमें शामिल थे ? डीआरआर रोटरैक्टर रितिक नागपाल, डीआरआरई रोटरैक्टर डॉ. मनु गुप्ता, डीआरएस रोटरैक्टर ऋषभ, एडीआरआर रोटरैक्टर साक्षी गांधी तथा डिस्ट्रिक्ट क्लब सर्विस डायरेक्टर रोटरैक्टर अंशुल मित्तल।

समारोह में पूर्व अध्यक्ष रोटरैक्टर एकनूर (2024?25) ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष रोटरैक्टर अक्षिव गुप्ता (2025?26) को पदभार सौंपा। नई टीम में जनरल सेक्रेटरी रोटरैक्टर पल्लवी मेहता, ट्रेज़रर रोटरैक्टर प्रिया तथा सदस्य रोटरैक्टर युक्ति, रोटरैक्टर तन्वी जैन, रोटरैक्टर अनन्या, रोटरैक्टर मन्नत, रोटरैक्टर अर्शित और रोटरैक्टर सन्या शामिल हैं।

समारोह का समापन सेवा, नेतृत्व और सौहार्द के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने समाज के उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।