आत्म निर्भर भारत संकल्प अभियान में बरखेड़ा में आयोजित हुई कार्यशाला विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद रहे मौजूद।

आत्मनिर्भर_भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आज मंडल बरखेड़ा में आयोजित कार्यशाला में उपस्थित मुख्य अतिथि- भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह जी, बरखेड़ा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मा० श्री स्वामी प्रवक्तानंद जी का रहना हुआ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन पर " हर घर स्वदेशी , घर घर स्वदेशी " के नारे साथ देश की जनता को एक सूत्र में पिरोने हेतु एवं आम जनमानस को #GSTReforms से हुए लाभों के बारे में जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ।
साथ ही बरखेड़ा विकासखंड क्षेत्र के व्यापारी बंधुओं से मिलकर GST दरों में हुए बदलावों पर वार्ता भी की। व्यापारियों ने इस बदलाव की सराहना की एवं बेहतर बदलावों की आशा की।
इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री मनोज गुप्ता जी, मंडल अध्यक्ष श्री प्यारेलाल कश्यप जी, मंडल महामंत्री एवं अभियान संयोजक श्री दीपक सोनकर (सूर्यवंशी) जी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा श्री नागेंद्र प्रताप गंगवार जी, मंडल उपाध्यक्ष उमा मिश्रा जी, सुनील वर्मा जी, चंद्रपाल दिवाकर जी, मंडल मंत्री प्रदीप श्रीवास्तव जी, सूरजपाल मौर्य जी, विजय प्रजापति जी, शेर सिंह राठौड़ जी अमित गुप्ता जी, टीकाराम वर्मा जी, राकेश कुमार, अभिषेक गंगवार, अर्जुन भोजवाल सहित अन्य सम्मानित कार्यकर्तागणों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।