राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ की ब्लाक तरकुलवा और ब्लाक देसाई देवरिया इकाई का गठन पूर्ण, जिलाध्यक्ष श्री जनार्दन चौहान ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपा...

देवरिया सदर: राष्ट्रीय विद्यालय प्रबंधक संघ के तरकुलवा ब्लॉक और देसही देवरिया ब्लॉक की नई इकाइयों का गठन समारोह सम्पन्न हुआ। जे.बी. इंटर कॉलेज तरकुलवा में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष जनार्दन चौहान की अध्यक्षता और संगठन मंत्री श्री प्रकाश पांडेय के संचालन में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया।तरकुलवा ब्लॉक के लिए अतुल पति त्रिपाठी को ब्लॉक अध्यक्ष, पवन कुमार यादव को महामंत्री और ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।इसी क्रम में देसही देवरिया ब्लॉक के आर.के. बी. एच. स्कूल हरैया बसंतपुर में सुनील प्रताप सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बरहज ब्लॉक की सहमति से के.वाय. एकेडमी बरहज के प्रबंधक भोला सोनकर को उपाध्यक्ष बनाया गया।जिलाध्यक्ष जनार्दन चौहान ने इस जानकारी को जिला मीडिया प्रभारी विपिन कुमार शर्मा के माध्यम से साझा किया।