जोबट नगर का चमारवेगड़ा मार्ग अब बनेगा आस्था का प्रतीक – रहवासियों ने किया नामकरण, मिला नया नाम “बाबा देव मार्ग”

नगर जोबट के ऐतिहासिक चारभुजा चौराहा से होकर गुजरने वाला चमारवेगड़ा मार्ग अब अपनी नई पहचान के साथ जाना जाएगा,नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर रविवार को स्थानीय रहवासियों और सनातन बंधुओं ने इस मार्ग का नाम बदलकर ?बाबा देव मार्ग कर दिया।

नामकरण समारोह पूरी धार्मिक आस्था और विधि-विधान के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मार्ग पर विशेष रूप से तैयार करवाई गई नामपट्टिका (बोर्ड) स्थापित की गई। पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण का शुभ कार्य क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक भूरालाल सालवी ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया। जैसे ही बोर्ड पर ?बाबा देव मार्ग? अंकित नाम का अनावरण हुआ, वहां उपस्थित लोगों ने जयकारों के साथ हर्ष व्यक्त किया।

इस मौके पर महेंद्र राठौड़, दिलीप कनेश, राधेश्याम राठौड़, सामाजिक कार्यकर्ता राजेश डुडवे, जितेंद्र वर्मा, हरीश सोनी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

रहवासियों ने बताया कि बाबा देव मार्ग का यह नाम क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। साथ ही, आने वाली पीढ़ियां भी इस मार्ग को श्रद्धा और गौरव से याद करेंगी।

स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता और जोबट प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश डुडवे ने कहा कि यह सिर्फ नामकरण नहीं बल्कि धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक धरोहर को आगे बढ़ाने का एक सार्थक प्रयास है।