किसान कल्याण एसोशिएशन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर

रायबरेली।किसान कल्याण एसोशिएशन(अराजनैतिक)द्वारा गुरुवार से जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन जारी किया है।किसान कल्याण यूनियन ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठा है।धरने में सभी मांगों की पीड़ित भी सम्मिलित है।जिनमें कुछ पीड़ित महिलाएं भी शामिल है।गौरतलब हो कि यूनियन द्वारा 12 सूत्रीय ज्ञापन में तहसील क्षेत्र ऊंचाहार क्षेत्र के गंज गंगौली में गाटा संख्या 1267 जो चारागाह दर्ज है उस पर अवैध कब्जा है।मामले को लेकर शिवहर्ष गुप्ता आमरण अनशन पर बैठे है।दूसरी मांग पूरे लोकई मजरे मऊ थाना डीह में खड़ंजा को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है,जिसमें जय नारायण श्रीवास्तव आमरण अनशन पर बैठे है।इसी तरह से डीह ब्लॉक के गोपालपुर निवासिनी साधना पुत्री सुदामा भी धरने पर बैठी है।पीड़िता ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज चकमार्ग बनवाए जाने की मांग की है,पीड़िता पिछले पांच वर्षों से खेत में अन्न का एक दाना तक नहीं उगा सकी है,विपक्षी गण खेत से संबंधित यंत्रों ट्रैक्टर आदि को अपने खेतों से नहीं जाने देते मारपीट पर आमादा हो जाते है।इसी प्रकार से एक दर्जन मांगो को लेकर किसान कल्याण एसोशिएशन(अराजनैतिक)धरने पर बैठा है,वही संगठन के जिला अध्यक्ष सदाशिव पांडेय ने बताया कि लगभग दो दिन बीत जाने के बाद कोई अधिकारी नहीं आया है।वही संगठन का संचालन अरविंद कुमार जायसवाल कर रहे है।धरना पर यूनियन के प्रदेश संयोजक अजय बाजपेई,राजमणि अग्रहरि, शिवहर्ष गुप्ता,फूलमती,चौबे बाबा,राम बहादुर,छेदीलाल,साधना,वकील अहमद, जय नारायण,आलमीन सहित किसान यूनियन के लोग मौजूद रहे।