उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के शासन द्वारा जोहर अब्बास को को कोऑर्डिनेटर नामित  किया गया

पीलीभीत। कमिश्रर वक्फ, उत्तर प्रदेश लखनऊ के माध्यम से अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय भारत सरकार तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ अनुभाग-2 का शासन के अन्तर्गत एकीकृत वक्फ प्रवन्धन, सशक्तिकरण, दक्षता और विकास के प्रावधानों के अनुसार उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर मौजूदा वक्फ सम्पतियों का विवरण निर्धारित समयावधि में अपलोड कराये जाने के निर्देश दिये गये। जिसमें उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के शासन द्वारा ग्राम बरहा रेलवे कॉलोनी के निवासी जौहर अब्बास को कोऑर्डिनेटर नामित किया है और पत्र के माध्यम से उन्हें अवगत कराया गया है कि केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर मौजूदा वक्फ सम्पत्तियों से संबंधित विवरण अपलोड किये जाने हेतु उप्र सुन्नी सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के पत्र के अन्तर्गत बोर्ड के दो उच्च अधिकारियों (सहायक सचिव) को अपरोवल के रूप में तथा चार कार्यपालक अधिकारियों मास्टर ट्रेनर को चेकर के रूप में नामित किया गया है। साथ ही बोर्ड द्वारा जनपद के बड़े औकाफ से संबंधित मुतवल्ली प्रबन्ध समिति को जनपद के नोडल को-आर्डिनेटर के रूप में नामित किया गया है, जो अपने अरपड में संबंधित मुतवल्लियों से सम्पर्क स्थापित कर उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर बजट सम्पत्तियों का विवरण अपलोड करायेगें। उन्होने बताया कि सर्वे कमिश्रर वक्फ लखनऊ के पत्र के माध्यम से जारी सुन्नी शिया सेन्ट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के द्वारा नामित किये गये जनपद के नोडल को-आर्डिनेटरों की सूची उपलब्ध कराते हुये संबंधित से समन्वय स्थापित कर उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल पर वक्फ सम्पतियों का विवरण अपलोड कराये जाने हेतु अपेक्षित कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। जौहर अब्बास ने बताया कि कोऑर्डिनेटर बनने से वक्फ की संपत्तियों में जो कमी है उन्हें शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा।