उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला पीलीभीत के पुलिस लाइन के हेलीपैड पर कडी सुरक्षा के बीच उतरा। कड़ी सुरक्षा के बीच पीलीभीत भाजपा कार्यालय उपमुख्यमंत्री का काफिल

राजेश गुप्ता पीलीभीत

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का उड़न खटोला पीलीभीत के पुलिस लाइन के हेलीपैड पर कडी सुरक्षा के बीच उतरा।

कड़ी सुरक्षा के बीच पीलीभीत भाजपा कार्यालय उपमुख्यमंत्री का काफिला पहुंचा।

उपमुख्यमंत्री के द्वारा कोर कमेटी की बैठक ली गई, तदोपरांत श्री मौर्य भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम में पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करने के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं मची होड़।

उपमुख्यमंत्री के स्वागत सम्मान के दौरान बिगड़ी व्यवस्था पर जिला अध्यक्ष के बार-बार आग्रह करने पर भी नहीं मान रहे थे कार्यकर्ता और नेता,सुरक्षाकर्मियों ने संभाला मोर्चा।

स्वच्छता पखवाड़ा में उपस्थित कार्यकर्ताओं को किया गया संबोधित।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए श्रीमौर्य ने कहा है की सत्ता के सुख से जनता ने इनको हटाया है,इसलिए इन्हें भाजपा के द्वारा किए गए कोई भी कार्य हजम नहीं हो रहे है।

2047 तक अभी तो भाजपा की सीट रिजर्व है आपकी गिनती नहीं है।