पार्टी संस्थापक जौनपुर सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने अशोका पैलेस जनसभा को किया संबोधित

ऊंचाहार,रायबरेली।जौनपुर सांसद जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा सोमवार को जनपद के ऊंचाहार में अशोका पैलेस में जन सभा को संबोधित किया।इस दरम्यान दूर दराज से आए हुए लोगों ने पार्टी संस्थापक के विचारों को सुना।इस दरम्यान लोगो का हुजूम रहा है।बताते चले कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी से जौनपुर सांसद एवं जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा सोमवार को अशोक पैलेस में अपने विचारों को रखा।पार्टी संस्थापक ने बताया कि बाबू जगदेव प्रसाद के योगदान को संविधान प्रदत्त सामाजिक न्याय दिलाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है।चुनावी दौर चलने वाला है सभी अपने मत जनता के बीच रखेंगे।वही जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों को जन जन तक पहुचने बाबू जगदेव प्रसाद के विचारों का भारत बनाने के लिए संकल्पित है।जिसकी जितनी आबादी उसकी उतनी हिस्सेदारी,गरीब,मजलूम,दबे कुचले वर्गों का उत्थान करना है,समाज में पद प्रतिष्ठा दिलाना है।सांसद ने कहा कि जनता के लोगों को अपने बुद्धि विवेक का प्रयोग करना चाहिए,किसी बहकावे में नहीं आना चाहिए।आम लोगों को स्वार्थी होना चाहिए,जिससे किसी से भूलकर गलती नहीं होगी और न ही विवाद होगा।हर हाल में आपसी भाईचारा कायम रखना चाहिए।इस दरम्यान पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा,पार्टी महासचिव अजीत सिंह कुशवाहा,डॉक्टर आरपी मौर्य सहित लोग मौजूद रहे।