अवागढ़ तिराहे पर जाम की स्थिति, सुरक्षा में लगे होम गार्ड बातों में रहते हैं मशगूल।

*अवागढ़ तिराहे पर जाम की स्थिति, सुरक्षा गार्ड बातों में मगशूल।*


*संवाददाता: रमेश जादौन 🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*


अवागढ़/एटा:

जनपद एटा के अवागढ़ नगर का एटा टूंडला मार्ग तिराहा हो या फिर मैंन मार्केट हो अवागढ़ की जाम तो बहुत दूर तक प्रसिद्ध है। क्योंकि एटा टूंडला मार्ग से होकर आगरा से एटा कासगंज बदायूं, बरेली और टनकपुर तक के लिए रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं जिसमें गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को लेकर आगरा के लिए इसी रास्ते से होकर दर्जनों एम्बुलेंस भी गुजरती हैं जो घंटों के हिसाब से अवागढ़ जाम में फंसी रहती हैं। यातायात को सुचारू ढंग से बनाए रखने के लिए आवागढ़ थाने के द्वारा तिराहे और मार्केट में कई होम गार्डों की ड्यूटी लगाई जाती है। रजिस्टर में ट्रैफिक ड्यूटी लगाकर ट्रैफिक व्यवस्था देखने वाले होम गार्ड कुर्सियों पर या आसपास की दुकानों पर बैठकर बातों में मकसूद हो जाते हैं और अपने मोबाइल पर सोशल मीडिया का आनंद लेते रहते हैं। वाहनों की भीड़ की वजह से आम जनमानस हो या अस्पताल की एंबुलेंस अक्सर रोड पर फसी देखी जा सकती हैं। ट्रैफिक व्यवस्था देखने वाले अपनी जगह से हिलने का नाम नहीं लेते हैं। नगर के लोगों का कहना है कि आखिर यह किस चीज़ की ड्यूटी करते हैं। एटा टूंडला मार्ग स्थित अवागढ़ तिराहे पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है और सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सुरक्षा कर्मियों को आएदिन आराम फरमाते हुए देखा जा सकता है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।