अपनी मांगों को लेकर पटना मिलर स्कूल के मैदान में शिक्षक और कर्मचारी होंगे एकत्रित

आरा - भोजपुर जिले के सभी शिक्षक - कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर दिनांक - 14 सितंबर को भाकपा माले विधायक अरवल कॉमरेड महानंद सिंह का आवास पर आवास पर एकत्रित होंगे और वहीं से बैनर के साथ मिलर उच्च विद्यालय पटना, गेट नंबर - 04 के लिए OPS के समर्थन में गगनभेदी नारों के साथ कूच करेंगे।

बात दे कि 14 सितंबर को जिउतियां पर्व भी है जो महिलाओं के लिए कठिन पर्व माना जाता है इस पर्व मे महिलाएं निर्जला उपवास करती है फिर भी अपने हक अधिकार की लड़ाई में पीछे नहीं रहेंगी। धर्म कुमार ने बताया कि OPS की लड़ाई हम सबकी है। OPS लागू होने तक संघर्ष हर मोर्चे पर जारी रहेगा। पर्व और त्योहार को मनाते हुए पटना अवश्य पहुंचने का आग्रह भी किया है और कहा कि OPS के जंग में पर्व कहीं से अवरोधक नहीं है। उपवास में शक्ति दोगुना बढ़ जाता है और किसी भी आंदोलन की जीत का रास्ता तय करता है।

NMOPS द्वारा धारावाहिक कार्यक्रम के चौथे चरण में OPS लागू कराने हेतु पेंशन संघर्ष महारैली को सफल बनाने पटना पहुंचने का आग्रह किया है और कहा कि सरकार द्वारा प्रायोजित NPS एवं UPS योजना शिक्षक - कर्मचारियों के लिए हितकारी नहीं है। NPS - UPS रद्द करवाने और OPS लागू कराने हेतु सरकार को झुकाने पटना पहुंचेगें। जब - जब सरकार द्वारा शिक्षक - कर्मचारी विरोधी नीति का निर्धारण हुआ है, तब - तब सत्ता से टकराहट प्रारंभ हुई है।