फिरोजाबाद/रजावली: गढ़ी पांडे में दस वर्षीय बच्ची का शव बाजरे के खेत में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी।

*फिरोजाबाद/रजावली: गढ़ी पांडे में दस वर्षीय बच्ची का शव बाजरे के खेत में मिला, क्षेत्र में फैली सनसनी।*


*🌆 सिटी अपडेट न्यूज।*........(क्राइम रिपोर्ट.)


फिरोजाबाद/रजावली।

बाजरा के खेत में मिला दस वर्षीय बच्ची का शव। रजावली थाना क्षेत्र में फैली सनसनी।

आज दिनांक 28 फ़रवरी 2025 दिन बुधवार सुबह बच्ची बकरी चराने घर से खेतों पर अपने पिता के साथ आई थी।

बच्ची के पिता देवेन्द्र बघेल बच्ची को खेतों पर बकरी चराते हुए छोड़कर चाय पीने अपने घर चले गए थे।

सुबह 7.30 बजे के आस पास बकरी चराने के दौरान 1 घंटे में बच्ची की हुई दर्दनाक हत्या। अज्ञात दरिंदो ने बच्ची के गले में रस्सी बांध कर दिया ख़ौफनाक वारदात को अंजाम।

कोयल नामक मृतक बच्ची की उम्र करीब 10 वर्ष के आस पास बताई जा रही है।

घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को कब्जे में लेकर एटा टूंडला मार्ग पर जाम लगा दिया था लेकिन पुलिस के आला अधिकारियों के समझाने पर कुछ समय बाद जाम ख़त्म हो गया और आवागमन सुचारू कर दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद मौके पर पहुंच गए थे। सर्विलांस टीम, डॉग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस घटना स्थल पर बारीकी से जांच पड़ताल में जुटी है।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं और हत्यारोपियों को पकड़ने की रणनीति बनाई जा रही है।

जनपद फिरोजाबाद के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

रजावली पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई ख़ौफनाक घटना कहीं न कहीं पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा रही है। जिसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है।

फिरोजाबाद जनपद के रजावली थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गढ़ी पांडे की यह दिल दहला देने वाली घटना है। जहां दिन दहाड़े पुलिस से बेख़ौफ़ अज्ञात वहशी दरिंदे हत्यारों ने एक दस वर्षीय मासूम बच्ची के साथ इस तरह की ख़ौफनाक वारदात को अंजाम दिया है।


रिपोर्ट: रमेश जादौन फिरोजाबाद।