पठानकोट कैंट-कंदरोड़ी सेक्शन के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। देखिए......

चक्की नदी में भारी मिट्टी के कटाव और अचानक आई बाढ़ के कारण पठानकोट कैंट-कंदरोड़ी सेक्शन के बीच रेल यातायात अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। परिणामस्वरूप,ट्रेनों को रद्द और मार्ग परिवर्तित किया गया है। जानिए...

ट्रेन रद्दीकरण ट्रेन संख्या 54622 पठानकोट-जालंधर सिटी पैसेंजर ट्रेन दिनांक 26.08.2025 रद्द रहेगी।

ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन ट्रेन संख्या 22478 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 26 अगस्त को पठानकोट कैंट-मुकेरियां-भोगपुर सिरवाल के बजाय पठानकोट-गुरदासपुर-अमृतसर-ब्यास-जालंधर कैंट के रास्ते चलाया जाएगा।

ट्रेन नंबर 19224 जम्मूतवी - साबरमती 26 अगस्त को मीरथल, मुकेरियां, दसूया, टांडा उर्मर और भोगपुर सिरवाल में स्टॉपेज को छोड़कर, पठानकोट कैंट - मुकेरियां - भोगपुर सिरवाल के बजाय पठानकोट - गुरदासपुर - अमृतसर - ब्यास - जालंधर सिटी के रास्ते चलाने के लिए डायवर्ट किया गया है।यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने दी।