वीर सेनानियों के सम्मान में 49वी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत के द्वारा पूरनपुर ब्लाक के सेल्हा में शौर्य वन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

वीर सेनानियों के सम्मान में 49वी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत के द्वारा पूरनपुर ब्लाक के सेल्हा में शौर्य वन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।


जानकारी देते हुए बताया गया है देश की सुरक्षा में वीर सैनिको का अमूल्य योगदान रहता है जो अपनी सुरक्षा हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर निरंतर राष्ट्र सेवा में रहते है इन वीर सेनानियों के सम्मान में 49वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत के कमांडेंट शेर सिंह चौधरी,की अध्यक्षता में ब्लॉक पूरनपुर के ग्राम सेल्हा में ?शौर्य वन? की स्थापना की गई।जिसका उद्देश्य स्थानीय पर्यावरणीय प्रजाति के पोधों को बढावा देना और पर्यावरण में ऑक्सीजन की मात्रा को बढ़ाना देना है।49वीं सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत के द्वारा शौर्य वन कार्यक्रम में वनपदाधिकारी के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी भाग लिया।