49वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा महोत्सव,एवं तिरंगा यात्रा महोत्सव का किया गया आयोजन।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

49वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा महोत्सव,एवं तिरंगा यात्रा महोत्सव का किया गया आयोजन।

पीलीभीत जनपद में 49 बी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत में शेर सिंह चौधरी (कमांडेंट)की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर तिरंगा का उत्सव का आयोजन किया गया है। इसका उद्देश्य देश की स्वतंत्रता के नायकों को याद करना और देश में तिरंगे के प्रति सम्मान बढ़ाना है। आजादी का अमृत महोत्सव का हिस्सों में मनाया जा रहा है जिसके तहत 49 बी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पीलीभीत के द्वारा वाहिनी में उपस्थित सभी बलकर्मियों के द्वारा मोटरसाइकिल से तिरंगा रैली यात्रा भी निकाली गई है।